ग्रामीण वेशभूषा में पहुंची पुलिस, धौराकोना में महुआ शराब की फैक्ट्री पर रेड: 210 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम धौराकोना में पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को रंगे हाथ अवैध महुआ शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने विशेष रणनीति बनाते हुए ग्राम धौराकोना में ग्रामीणों की वेशभूषा में रेड कार्रवाई की। पुलिस का उद्देश्य था कि अवैध शराब कारोबारियों को भनक न लगे और उन्हें रंगे हाथ पकड़ा जा सके। पुलिस अपनी योजना में पूरी तरह सफल रही और आरोपी पुलिस को पहचान नहीं सके।



रेड के दौरान पुलिस सीधे उस स्थान पर पहुंची जहां अवैध रूप से महुआ शराब तैयार की जा रही थी। मौके से आरोपी पंचराम धनुहार (45 वर्ष) एवं बहोरन सिंह धनुहार (30 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर, को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 67 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे चार बड़े एलुमिनियम डेचका, दो कोपरा पाइप सहित तथा अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।

सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post