“आओ सवारें कल अपना” समर कैंप से युवा सीख रहे खेल, कला और हुनर, पुलिस की पहल से मिल रही नई दिशा

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बच्चों और युवाओं को नशा, मोबाइल की लत और आपराधिक गतिविधियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “आओ सवारें कल अपना” अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर अभियान के अंतर्गत आयोजित समर कैंप में युवा खेल, कला और कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को स्कूल की छुट्टियों के दौरान सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें नशे, मोबाइल की अधिकता एवं अपराध से दूर रखना है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज में सकारात्मक पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



समर कैंप में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, मनोरंजन गतिविधियों के साथ-साथ सिलाई एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

इसी क्रम में लक्ष्मी बुटिक सेंटर एवं NITI Aayog से जुड़े अध्यक्ष लक्ष्मीन कश्यप और उनकी टीम द्वारा पुलिस परिवार की युवतियों एवं महिलाओं को सिलाई और क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नवीन पुलिस लाइन कार्यालय स्थित मनोरंजन कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 60 से अधिक महिलाएं और युवतियां हिस्सा लेकर नए हुनर सीख रही हैं।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा के मार्गदर्शन में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। हैंडबॉल प्रशिक्षण के लिए यश शर्मा द्वारा 40 बच्चों को बॉल, नेट और एक्सरसाइज सामग्री वितरित की गई, जबकि वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेन्द्र चन्द्रा की उपस्थिति में 30 बच्चों के साथ प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई।

बिलासपुर पुलिस की यह पहल बच्चों और युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post