मतगणना ड्यूटी में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार: शिक्षक से मारपीट का मामला

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिल्हा थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई है।

मामले में प्रार्थी नेतराम पैकरा, निवासी कसडोल (जिला बलौदाबाजार), ने 2 मई 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम घोघरा में जनगणना/मतगणना ड्यूटी के दौरान आरोपी निर्मल कुमार कांत ने उनसे विवाद करते हुए “तुम कौन हो, क्या करने आए हो” कहकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और मारपीट की।

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल मामला कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने 3 मई 2026 को आरोपी निर्मल कुमार कांत (31 वर्ष), निवासी ग्राम घोघरा, को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां पूछताछ में उसने घटना को स्वीकार किया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर उसके विरुद्ध प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post