युवा मुस्लिम संगठन दुर्ग को TNRAT का आधिकारिक विंग घोषित, छत्तीसगढ़ में मिला विस्तार

Social Activity BSP

दुर्ग (Social Activity BSP) | तहफ़्फुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक विस्तार के तहत युवा मुस्लिम संगठन, दुर्ग को आधिकारिक रूप से अपने विंग के रूप में मान्यता प्रदान की है। इस संबंध में 3 मई 2026 को औपचारिक घोषणा की गई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, TNRAT देश के 16 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस्लाम, अल्लाह और पैगंबर-ए-रिसालत ﷺ की अजमत की हिफाज़त करना तथा नामूस-ए-रिसालत से जुड़े मामलों में कानूनी जागरूकता और कार्रवाई को मजबूत करना है।

संगठन का यह भी लक्ष्य है कि समाज के लोगों को जागरूक कर उनकी आवाज को एक मंच प्रदान किया जाए और उन्हें संगठन से जोड़ते हुए सामाजिक व कानूनी मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाए।

घोषणा के तहत अब युवा मुस्लिम संगठन, दुर्ग TNRAT के मार्गदर्शन और नीतियों के अनुरूप कार्य करेगा। साथ ही यह संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश में TNRAT के अधिकृत विंग के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

TNRAT के प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अशरफी ने उम्मीद जताई है कि यह नया विंग समाज में जागरूकता, एकता और न्याय के लिए निरंतर कार्य करते हुए संगठन के मिशन को और मजबूती देगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post