मोपका हत्याकांड का खुलासा: सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों में 3 आरोपी और 2 नाबालिग पकड़े

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | मोपका क्षेत्र में हुए हत्या मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर 3 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है।

मामले की शुरुआत प्रार्थी अभय यादव की शिकायत से हुई, जिसमें बताया गया कि उसके रिश्तेदार ओम प्रकाश यादव का एक युवती से परिचय था। इसी बात को लेकर 1 मई को युवती के घर के पास ओम प्रकाश यादव और पास में रहने वाले अजीत सूर्यवंशी व उसके साथियों के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद 2 मई की रात करीब 10:30 बजे मोपका चौक स्थित कलकत्ता स्वीट्स के पास ओम प्रकाश यादव अपने साथियों अभिषेक यादव, पंकज साहू और अजय साहू के साथ पुराने विवाद को सुलझाने पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आशीष सूर्यवंशी, महावीर सूर्यवंशी, रघुवीर सूर्यवंशी तथा दो नाबालिगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान आशीष सूर्यवंशी ने अपने पास छिपाकर रखा धारदार चाकू निकालकर अभिषेक यादव के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ओम प्रकाश यादव को भी मारपीट में चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल अभिषेक यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना में मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की घेराबंदी की गई और अलग-अलग स्थानों से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post