चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी, चालक गिरफ्तार कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही से वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने का आरोप

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। सार्वजनिक सड़क पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले चालक को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोनी, जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी धर्मेंद्र सूर्यवंशी, निवासी सेंदरी, ने थाना कोनी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक, 24 मई 2026 की रात लगभग 11:10 बजे से 25 मई 2026 की रात 12:30 बजे के बीच, मौहारपारा निरतू, रतनपुर-रायपुर रोड थाना कोनी क्षेत्र में एक आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था।

नाम वाहन चालक - राहुल कौशिक पिता भागवत कौशिक उम्र 30 वर्ष निवासी सरकंडा  बिलासपुर।

बताया गया कि चालक ने कार की छत पर एक युवती को बैठाकर स्टंटबाजी करते हुए वाहन चलाया, जिससे युवती की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। इतना ही नहीं, सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। इस लापरवाही के चलते किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता था।

प्रार्थी की शिकायत पर कोनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। इस तरह की गतिविधियां न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post