बिलासपुर प्रेस क्लब में हेल्थ कैंप आयोजित, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित प्रेस क्लब में भव्य “हेल्थ इवैल्यूएशन कैंप” का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर के दौरान बॉडी वेट, बॉडी कंपोजिशन, विसरल फैट, मसल्स मास और बॉडी एज सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गईं। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान, फिटनेस और बेहतर लाइफस्टाइल अपनाने को लेकर उपयोगी सलाह भी दी गई।

कैंप में डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. संदीप तिवारी, के.आर. प्रधान, फिटनेस कोच अमिता मैडम और एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट मनीष कोन्हेर ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। विशेषज्ञों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग हो सकें।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post