बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: गौमांस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, जांच तेज

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को संदिग्ध गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर और गौ सेवकों से मिली सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, रायपुर की ओर से ट्रेन के माध्यम से सूटकेश में भरकर गौमांस लाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जिनके सूटकेश से करीब 10 किलो से अधिक संदिग्ध गौमांस बरामद हुआ।

पूछताछ में महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपी महिलाएं बिलासपुर के तालापारा और मगरपारा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। मामले की पुष्टि कोतवाली सीएसपी गगन कुमार द्वारा की गई है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद मांस भक्षण के लिए लाया गया था या किसी तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों और अन्य संगठनों में आक्रोश देखा गया, जिसके बाद कई लोग तोरवा थाना पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

पुलिस अब इस मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post