रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.164 किलो गांजा के साथ गांजा कारोबारी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। रतनपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1.164 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 को थाना रतनपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा बेलतरा निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने ग्राम बरभाठा बेलतरा स्थित घर में दबिश देकर तलाशी ली, जहां से आरोपी नीरज कुमार नेताम (37 वर्ष) के कब्जे से 1.164 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज कुमार नेताम, पिता नोहर सिंह नेताम, निवासी बरभाठा बेलतरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post