Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिल्हा थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लोहे का चाकू और स्टील की कैची बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में थाना बिल्हा पुलिस द्वारा केशला सिटी के पास मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
जांच के दौरान स्कूटी क्रमांक CG10CC4066 में सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से लोहे का धारदार चाकू और स्टील की कैची बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी राकेश यादव पिता पूरनलाल यादव उम्र 22 वर्ष एवं साहिद अली पिता साबिद अली उम्र 21 वर्ष, दोनों निवासी निपनिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

