Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिल्हा पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़कर चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 13 मई 2026 की रात पुलिस टीम को दो संदिग्ध बालक घूमते हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ने बिल्हा क्षेत्र के दगौरी, बेलटुकरी, गुमा तथा बिल्हा इलाके के सूने मकानों की रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, मोबाइल टॉवर का कॉपर केबल, कूलर मोटर, टुल्लू पम्प और नगदी रकम चोरी करते थे।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए सामान को घूमने वाले फेरीवालों को बेच दिया जाता था, जबकि चोरी की गई नगदी रकम को खर्च कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए टुल्लू पम्प और तीन कूलर मोटर बरामद किए हैं। दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज होना बताया गया है।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों बालकों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

