पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिल्हा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार मोहतरा निवासी आयुष बरगाह ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल 2026 की रात तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रूपेश मेहर और उसके साथियों ने उसके पिता राजेश बरगाह के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मामले में अपराध दर्ज कर घायल का मेडिकल दस्तावेज प्राप्त किया गया, जिसमें सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा जोड़ी गई।

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट की घटना को स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त कर आरोपी दीपक मेहर पिता भागवत मेहर उम्र 24 वर्ष निवासी मोहतरा, अन्नू ध्रुव पिता रूगु ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी मोहतरा तथा दो विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post