इंसानियत जिंदा है: TNRAT ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

Social Activity BSP

(Social Activity BSP) TNRAT द्वारा मानवता और समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई है। बेसहारा अवस्था में पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति की मदद कर संस्था ने यह साबित कर दिया कि आज भी इंसानियत जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार चावला (उम्र लगभग 60 वर्ष), निवासी बंगाली पारा रेलवे स्टेशन मनेंद्रगढ़, जिला मनेंद्रगढ़ पिछले करीब एक सप्ताह से रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा पंडाल में लावारिश हालत में पड़े हुए थे। उनकी तबीयत काफी खराब थी और देखभाल करने वाला कोई नहीं था।

इसकी सूचना मिलते ही TNRAT के प्रदेश संरक्षक जनाब सद्दाम हुसैन ने तुरंत संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनाब मुहम्मद साबिर रज़वी से संपर्क किया। दोनों ने बिना देर किए मानवता का परिचय देते हुए 108 एम्बुलेंस की सहायता से अशोक कुमार चावला को 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि TNRAT हमेशा से समाज सेवा, इंसानियत और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना भी है।

संस्था ने अशोक कुमार चावला के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए आम लोगों से भी अपील की है कि वे जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि समाज में मानवता और भाईचारे का संदेश मजबूत हो सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post