सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को बिलासपुर रेंज में दी गई सम्मानजनक विदाई

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस आंजनेय वार्ष्णेय के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग सहित रेंज कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम के दौरान आईजी राम गोपाल गर्ग ने आंजनेय वार्ष्णेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि वार्ष्णेय ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और अनुशासन कायम रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

आईजी ने उन्हें युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए साइबर अपराधों पर उनकी विशेषज्ञता और सामुदायिक पुलिसिंग के प्रति समर्पण की भी प्रशंसा की।

आंजनेय वार्ष्णेय ने इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्थानांतरण के बाद भी विभाग को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

गौरतलब है कि उन्होंने 23 अप्रैल 2025 से 8 मई 2026 तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एसपी के रूप में सेवाएं दीं। इससे पहले वे धमतरी और कोंडागांव जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

समारोह में उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post