Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जलसों में एक युवक के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25 मई 2026 को थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों में एक युवक अपने घर के पैरावट में अवैध शराब छुपाकर रखा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी समीर कुर्रे (19 वर्ष) निवासी ग्राम जलसों, पचपेड़ी के घर के आंगन स्थित पैरावट में छुपाकर रखी गई 41 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 7.380 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹3,280 बताई गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

