पेंड्रा सराफा व्यापारी हत्याकांड पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Social Activity BSP

पेंड्रा (Social Activity BSP)। जीपीएम जिले के कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और लाखों के जेवरात लूट की घटना के बाद प्रदेशभर के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि खुले बाजार में इस तरह की जघन्य वारदात कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

घटना के बाद कमल सोनी मृतक सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू के परिजनों से भी मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सराफा व्यापारियों को मजबूत सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

गौरतलब है कि मंगलवार शाम पेंड्रा-मरवाही मुख्य मार्ग स्थित कोटमी साप्ताहिक बाजार में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की दुकान में धावा बोल दिया। बदमाशों ने जेवरातों से भरी पेटी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी की छाती में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी सोने-चांदी के जेवरों से भरी पेटी लेकर फरार हो गए।

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post