Social Activity BSP
पुणे (Social Activity BSP)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में जहरीली शराब का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 11 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है, जबकि 4 अन्य लोगों की जान अलग-अलग कारणों से गई है।
पुलिस के मुताबिक, पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि हडपसर इलाके में 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जहरीली शराब के स्रोत और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

