रायगढ़ में निगरानी बदमाश लूटपाट मामले में गिरफ्तार, मजदूर से मारपीट कर छीनी थी नकदी

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। रायगढ़ पुलिस ने निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा थाना क्षेत्र के एक निगरानी बदमाश को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर मजदूर से मारपीट कर नकदी छीनने और मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान उसे क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कपाटबहरी थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर निवासी अरुण कुमार एक्का ने नवंबर 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घरघोड़ा में अपने पिकअप वाहन की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुप्ता होटल के पास पीछे से पहुंचे मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान ने उसके साथ मारपीट की और नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा।

पीड़ित द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसकी शर्ट की जेब से 500 रुपये जबरन छीन लिए और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान मोबाइल जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए।

जांच के बाद 21 मई 2026 को घरघोड़ा थाना में आरोपी मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उसने लूटपाट की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी से शेष लूटी गई रकम भी जप्त की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान (30 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 02, ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और लूटपाट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वर्ष 2015 में जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निगरानी बदमाशों और दोबारा अपराध में शामिल होने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post