रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: “ऑपरेशन आघात” के तहत 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

(File And Orignal photo)

रायगढ़, 7 मई 2026 (Social Activity BSP)। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम एकताल में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम एकताल स्कूलपारा निवासी एक युवक अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।



पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप चौहान (26 वर्ष) निवासी ग्राम एकताल स्कूलपारा थाना चक्रधरनगर बताया। तलाशी के दौरान उसके घर की बाड़ी से दो प्लास्टिक झिल्ली में कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10,000 रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के पास शराब निर्माण या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा कार्रवाई करते हुए शराब और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्र कुमार बंजारे और आरक्षक मिनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ जिले में अवैध शराब, नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निष्कर्ष:
रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि समाज में कानून का भय और सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करती है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post