रतनपुर उर्स में किन्नर संदल चादर को लेकर विवाद, इंतजामिया कमेटी ने पुलिस से की रोक लगाने की मांग

Social Activity BSP

बिलासपुर/रतनपुर (Social Activity BSP)। रतनपुर में आयोजित होने वाले 96वें सालाना उर्स पाक से पहले किन्नर समाज की संदल चादर को लेकर विवाद गहरा गया है। हजरत सैय्यद मूसा शहीद र.अ. इंतजामिया कमेटी, जुनाशहर रतनपुर ने थाना प्रभारी रतनपुर को लिखित आवेदन सौंपते हुए कुछ किन्नर समूहों की संदल चादर पर रोक लगाने की मांग की है।

कमेटी द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पूर्व में दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर सहित अन्य स्थानों पर आयोजित उर्स कार्यक्रमों के दौरान कुछ किन्नर समूहों द्वारा संदल चादर के समय कथित रूप से अशोभनीय नृत्य, अत्यधिक नशा, खुले बदन प्रदर्शन और अमर्यादित व्यवहार किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इससे धार्मिक वातावरण प्रभावित होने और श्रद्धालुओं में नाराजगी की स्थिति बनने का दावा किया गया है।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि उर्स एक धार्मिक एवं पवित्र आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि आयोजन की गरिमा को प्रभावित कर सकती है। इसी आधार पर कमेटी ने पुलिस प्रशासन से संबंधित समूहों की संदल चादर पर रोक लगाने की मांग की है।

सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल पोस्टर के अनुसार 30 मई को रतनपुर उर्स में “विशाल धमाल” कार्यक्रम के साथ कुछ किन्नर कलाकारों के शामिल होने की जानकारी साझा की जा रही है। वहीं आयोजन को लेकर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति भी दर्ज कराई जा रही है।

फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post