Social Activity BSP
नई दिल्ली (Social Activity BSP)। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ दी है। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पंत ने खुद कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई, जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि ऋषभ पंत ने कप्तानी से हटने का अनुरोध किया था और फ्रेंचाइजी ने उनकी इस इच्छा को तुरंत मंजूरी दे दी। टीम मैनेजमेंट का कहना है कि अब उनका पूरा ध्यान टीम में जरूरी बदलाव कर बेहतर संयोजन तैयार करने पर रहेगा।
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था। इसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।
हालांकि, पंत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2025 में भी लखनऊ का प्रदर्शन साधारण रहा, जबकि आईपीएल 2026 में टीम सबसे निचले पायदान पर रहते हुए सीजन खत्म करने पर आलोचनाओं का सामना कर रही थी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

