सकरी पुलिस की कार्रवाई, 1.2 किलो गांजा और बिक्री रकम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सकरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा और बिक्री की रकम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुल‍िस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिस की दृश्यता बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए बीट सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक क्षेत्र में बीट आरक्षकों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे थाना क्षेत्रों में हो रही आपराधिक गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को मिल रही है।

इसी क्रम में सकरी थाना पुलिस को लगातार नशे और अवैध शराब कारोबारियों की सूचना प्राप्त हो रही थी। 22 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग पारा सकरी क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर करूणा वर्मा (22 वर्ष) निवासी शांति नगर, सकरी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,000 है, तथा ₹300 की बिक्री रकम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 451/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारो


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post