Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) | चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम पंधी चारपारा में रेड कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 4,800 रुपये बताई गई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पंधी चारपारा में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी ऋषि सूर्यवंशी (40 वर्ष) निवासी पंधी चारपारा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीपत पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

