Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। स्वर्णिम प्रभात सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 4 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
संस्था द्वारा बताया गया कि वह विगत 4 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सेवाभावी कार्य कर रही है। इसी कड़ी में संस्था ने सामूहिक विवाह का आयोजन कर चार जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।
कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों के भोजन की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई थी। आयोजन में उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆









.jpeg)

