तारबाहर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 पौवा देशी शराब और एक कार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित तौर पर जिला अस्पताल के पास कार में अवैध शराब की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की सेंट्रो कार में दो व्यक्ति जिला अस्पताल के पास शुलभ शौचालय के सामने बिक्री के उद्देश्य से अवैध शराब रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 35 नग देशी शराब (180 एमएल प्रत्येक) बरामद की गई। पुलिस ने शराब के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर शराब और वाहन को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सफी कुरैशी (33 वर्ष) और शेख अकबर (30 वर्ष) निवासी इंदिरा कॉलोनी, तारबाहर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post