Social Activity BSP
दुर्ग (Social Activity BSP) | शेर-ए-हिंद हज़रत टीपू सुल्तान शहीद के शहादत दिवस (4 मई) के अवसर पर तहफ़्फुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) द्वारा दुर्ग में जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान TNRAT दुर्ग टीम और उसके विंग युवा मुस्लिम संगठन दुर्ग के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों के लिए शरबत वितरण किया गया, जिससे गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने समाज में भाईचारे, इंसानियत और सेवा का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। आयोजन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, इंसाफ और मानवता के लिए कार्य करना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना है।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर दुआ की और इंसानियत की सेवा के लिए आगे भी प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

