भाजपा की जीत पर बिलासपुर में जश्न: सेवा सदन में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र में भव्य जश्न मनाया गया। विधायक सुशांत शुक्ला के सेवा सदन कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।

यह आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में नूतन चौक स्थित सेवा सदन परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए।



कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” से गूंज उठा।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने इस जीत को भाजपा की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति की सराहना करते हुए नेताओं ने इसे विकास और सुशासन की विजय करार दिया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय की सक्रिय भागीदारी को भी सराहा गया, जिसे बदलते सामाजिक समीकरण का संकेत माना गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post