Social Activity BSP
जोधपुर (Social Activity BSP) | जोधपुर में तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) की टीम ने अजमेर के देहली गेट क्षेत्र में 3 अप्रैल को हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना वैध नोटिस के एक घर में जबरन प्रवेश किया और वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की, जो कानून और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
ज्ञापन के माध्यम से TNRAT ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
संगठन के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग रखी।
TNRAT ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि इस गंभीर मामले को प्राथमिकता से लेते हुए जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

