सीपत पुलिस की कार्रवाई: अपहरण व पोक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बालिका बरामद

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर जिले के सीपत थाना पुलिस ने अपहरण और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका और आरोपी राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में हैं। इसके बाद सीपत थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर वहां भेजा गया। स्थानीय पुलिस की मदद से बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी संत कुमार शाह (21) निवासी दर्राभाठा, थाना सीपत, बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस आधार पर प्रकरण में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post