ऑपरेशन आघात में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई: तीन जगह रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP) | अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेड कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। 3 और 4 मई को पूंजीपथरा, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब बरामद की।

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमीडीह में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी देव प्रसाद श्रीवास को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के पास शराब रखने के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

वहीं, चक्रधरनगर पुलिस ने मरीन ड्राइव से पंजरी प्लांट मार्ग पर घेराबंदी कर एक महिला आरोपी साफा बाई चौहान को पकड़ा। उसके पास से 40 पाव देशी शराब (करीब 7.2 लीटर) जब्त की गई, जिसे वह बिक्री के लिए ले जा रही थी।

इसके अलावा कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में जोरापाली नहर के पास पुलिस ने रेड कार्रवाई कर अनिकेत सारथी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 35 पाव देशी और अंग्रेजी शराब (करीब 6.66 लीटर) बरामद की गई।

तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post