दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला: दो बहनों पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | जिले के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम करही में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों ने अपने पति और जेठ पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना ने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित बहनें पायल लोनिया और अंजना लोनिया के अनुसार, उनका विवाह दो सगे भाइयों—देवीशरण लोनिया और दुखितराम लोनिया—से हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और आए दिन मारपीट की जाती थी।

लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर दोनों बहनें मायके लौट आई थीं। इसके बाद 11 दिसंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच एक लिखित समझौता हुआ, जिसमें आरोपियों ने भविष्य में किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं करने का वादा किया था। हालांकि, ससुराल लौटने के बाद स्थिति फिर बिगड़ गई और विवाद दोबारा शुरू हो गया।

बताया गया कि हाल ही में हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने तलवार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों बहनों को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में वे अपनी मां के साथ कोनी थाना पहुंचीं, लेकिन वहां उनकी शिकायत पर तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया और आरोपियों को संरक्षण दिया गया।

इसके बाद न्याय की उम्मीद में दोनों बहनें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के पास पहुंचीं। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post