बिलासपुर में टैक्सी किराया बढ़ाने का फैसला: ट्रेवल्स संचालकों की बैठक में ₹200 बेस किराया और ₹2 प्रति किमी बढ़ोतरी पर सहमति

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। वाहन चालक मालिक सामाजिक संघ (कार टैक्सी संघ) छत्तीसगढ़ की ओर से बिलासपुर जिले के व्यापार विहार स्थित तारामंडल सभागार में ट्रेवल्स संचालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के बड़ी संख्या में ट्रेवल्स संचालकों ने हिस्सा लिया और टैक्सी व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग तिवारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया के जरिए टैक्सी किराए में संशोधन का निर्णय लिया गया। संघ के अनुसार लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, वाहन रखरखाव खर्च, ऑटो पार्ट्स की बढ़ती लागत, बीमा, चार्जिंग और अन्य परिचालन व्यय को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार टैक्सी किराए में ₹200 की वृद्धि तथा प्रति किलोमीटर ₹2 की बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी। यह निर्णय उपस्थित ट्रेवल्स संचालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े सदस्यों द्वारा मतदान प्रक्रिया के माध्यम से लिया गया, ताकि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में व्यवसाय का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।

बैठक के दौरान ट्रेवल्स संचालकों और उपस्थित सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन की एकजुटता और व्यवसाय हित में लिए गए फैसले का समर्थन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

वाहन चालक मालिक सामाजिक संघ (कार टैक्सी संघ) छत्तीसगढ़ ने आम यात्रियों और टैक्सी उपयोगकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और परिवहन संचालन लागत को देखते हुए किराए में संशोधन आवश्यक हो गया था। संघ ने उम्मीद जताई कि आमजन इस निर्णय को समझते हुए सहयोग प्रदान करेंगे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post