मनेंद्रगढ़ में वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड सदस्य फैजान सरवर खान ने लिया जायजा

Social Activity BSP

मनेंद्रगढ़ 07/06/2026 (Social Activity BSP)। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के माननीय अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के निर्देशानुसार वक्फ बोर्ड के सदस्य फैजान सरवर खान ने सोमवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले का महत्वपूर्ण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले की विभिन्न वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पक्षों से चर्चा की।

दौरे के दौरान जनाब फैजान सरवर खान ने जिले की मस्जिदों, कब्रिस्तानों और ईदगाहों का भ्रमण किया। उन्होंने वक्फ संपत्तियों की वर्तमान स्थिति, रखरखाव, अभिलेखों की स्थिति एवं प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संपत्तियों की सुरक्षा, संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

वक्फ बोर्ड सदस्य ने संबंधित मुतवल्लियों और स्थानीय जिम्मेदार लोगों से मुलाकात कर वक्फ संपत्तियों के समुचित उपयोग, कानूनी संरक्षण और भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वक्फ संपत्तियां पूरी उम्मत की अमानत हैं, जिनकी सुरक्षा और देखरेख सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमण और अन्य समस्याओं से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जहां भी सुधार की आवश्यकता होगी, वहां वक्फ बोर्ड स्तर पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि धार्मिक स्थलों और वक्फ संपत्तियों का संरक्षण प्रभावी ढंग से हो सके।

इस दौरान स्थानीय मुस्लिम समाज, मस्जिदों के मुतवल्लियों एवं गणमान्य नागरिकों ने वक्फ बोर्ड के इस प्रयास का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे नियमित निरीक्षणों से वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शी प्रबंधन और विकास को नई गति मिलेगी।

यह दौरा जिले में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, धार्मिक स्थलों की बेहतरी और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post