Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.300 लीटर देसी प्लेन शराब और नगदी रकम जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 2 जून 2026 को बीट पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के पास मुख्य मार्ग किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
जांच के दौरान आरोपी संतोष उर्फ बूटी पटेल (42 वर्ष), निवासी ग्राम लोफदी थाना कोनी, के पास रखे सफेद रंग के थैले से 35 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.300 लीटर बताई गई है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹200 नकद भी बरामद किए।
पुलिस ने जब्त शराब और नकदी सहित कुल करीब ₹3000 की सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

