तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास दहशत फैला रहे 2 चाकूबाज गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना तोरवा पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बुधवारी क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग के दौरान सरेराह धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर रेलवे जंक्शन थाना तोरवा क्षेत्र में होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों और आम नागरिकों का आवागमन रहता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बुधवारी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी दौरान 2 जून 2026 की शाम करीब 4:30 बजे पेट्रोलिंग टीम रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवारी क्षेत्र स्थित एक होटल के पास पहुंची, जहां दो व्यक्ति हाथों में धारदार चाकू लेकर खुलेआम घूमते हुए लोगों में भय और दहशत का माहौल बना रहे थे।

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ श्रीकांत जायसवाल (35 वर्ष), निवासी नयापारा सिरगिट्टी और राजकुमार खुटे (34 वर्ष), मूल निवासी मलदा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं वर्तमान निवासी तोरवा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post