तोरवा पुलिस की सख्ती: 6 चाकूबाज थाना तलब, हिस्ट्रीशीटरों पर बढ़ाई निगरानी

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में शांति, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बिलासपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना तोरवा पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश, चाकूबाज और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाते हुए विशेष सत्यापन अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में 2 जून 2026 को पूर्व में आपराधिक मामलों में जेल जा चुके चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों की जांच की गई। इस दौरान छह चाकूबाजों को थाना तलब कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने थाना बुलाए गए व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने, धारदार हथियार रखने, क्षेत्र में भय का माहौल बनाने अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

तोरवा पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अड्डाबाजी, असामाजिक गतिविधियों, निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों के खिलाफ नियमित रूप से चेकिंग, सत्यापन और छापामार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post