मस्तुरी पुलिस की कार्रवाई: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम भनेसर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को मस्तुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भनेसर स्थित मिशन स्कूल के पास एक युवक हाथ में बटनदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान विश्राम भेगरा (26 वर्ष) निवासी मिशन स्कूल के पास, ग्राम भनेसर, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।

मस्तुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को देने की अपील की है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post