Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। रतनपुर थाना क्षेत्र के जोगीअमराई में फरसा एवं धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक फरसा और धारदार चाकू जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जोगीअमराई स्थित बजरंग बली मंदिर के पास एक युवक फरसा और धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जागेश्वर पाव (20 वर्ष), पिता रामकिशुन पाव, निवासी जोगीअमराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर बताया। आरोपी के पास से एक फरसा एवं धारदार चाकू जप्त किया गया। जांच में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक कौशल खुंटे एवं आरक्षक पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

