Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। बेलगहना पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 29 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेतना अभियान एवं नशामुक्त समाज अभियान के तहत 15 जून 2026 को बेलगहना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करवा निवासी विष्णु खण्डेय (50 वर्ष) के कब्जे से उसके बाड़ी से 20 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये बताई गई है, जप्त की।
वहीं दूसरी कार्रवाई में सरगोड़ निवासी दुर्गेश धनुहार (25 वर्ष) के घर की बाड़ी से 09 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 900 रुपये तथा शराब बिक्री की 200 रुपये नकद रकम जप्त की गई। कुल जप्त सामग्री की कीमत 1100 रुपये आंकी गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) एवं 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, एएसआई भारतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी तथा आरक्षक ईश्वर नेताम एवं संजय कश्यप का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

