आरंग आबकारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 98 पौवा गोवा व्हिस्की के साथ पलारी के दो तस्कर गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायपुर (Social Activity BSP)। आरंग क्षेत्र में आबकारी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलारी निवासी दो तस्करों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 नग पौवा गोवा विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त की है।

जानकारी के अनुसार आबकारी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बिहारी मोड़ (कुटेला भाठा) में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की जांच की। इस दौरान दो आरोपियों को अवैध विदेशी शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप बांधे (26 वर्ष) और महेंद्र सोनवानी (26 वर्ष), दोनों निवासी पलारी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध शराब बलौदाबाजार जिले की गिद्धपुरी मदिरा दुकान से लाकर अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी।

आबकारी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 98 पौवा गोवा विदेशी मदिरा व्हिस्की, जिसकी कुल मात्रा 17.64 बल्क लीटर है, जप्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई विवेचक उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा के नेतृत्व में की गई। टीम में एएसआई सुशील चंद्राकर, हेड कांस्टेबल दिगंबर बूरा तथा आरक्षक कृष्णकांत गढ़वाल एवं ऋत्विक खोबरागढ़े की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post