एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी राग-रंग महोत्सव 2026’ का शुभारंभ, महिलाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मिला मंच

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘नारी राग-रंग महोत्सव 2026’ का शुक्रवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्याएं, कर्मचारीगण और उनके परिजन भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में श्रीमती शशि दुहन ने कहा कि ‘नारी राग-रंग महोत्सव’ महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें नई पहचान दिलाने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ नई प्रेरणा और सीख प्रदान करते हैं।

महोत्सव के पहले दिन गीत गायन, एकल नृत्य, मोनो एक्ट, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी और वेस्ट मटेरियल आर्ट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति, मंचीय कौशल और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वेस्ट मटेरियल आर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के पुनः उपयोग का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न कला क्षेत्रों के विशेषज्ञों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया, जिनका महिला मंडल की ओर से सम्मान भी किया गया। महोत्सव का दूसरा और अंतिम दिन 13 जून 2026 को आयोजित होगा, जिसमें समूह गायन, समूह नृत्य, स्टैंड-अप कॉमेडी, मिमिक्री और नाटक/स्किट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post