भोजपुरी-लिम्हा टोल प्लाजा घेराव को लेकर एनएसयूआई का ऐलान, सीजी-10 वाहनों और छात्रों को टोल छूट की मांग

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। भोजपुरी और लिम्हा टोल प्लाजा पर स्थानीय नागरिकों, छात्रों और वाहन चालकों से टोल वसूली के विरोध में एनएसयूआई ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 4 बजे भोजपुरी टोल प्लाजा का घेराव किया जाएगा। एनएसयूआई ने सीजी-10 पंजीयन वाले स्थानीय वाहनों और क्षेत्र के छात्रों को टोल शुल्क से छूट देने की मांग उठाई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा कि स्थानीय लोग शिक्षा, रोजगार और रोजमर्रा के कार्यों के लिए प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में उनसे बार-बार टोल शुल्क वसूला जाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली के लिए भारत सरकार और एनएचएआई के स्पष्ट नियम हैं, जिनके तहत टोल संचालकों की जिम्मेदारी यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

एनएसयूआई का कहना है कि टोल प्लाजा से सबसे अधिक प्रभावित आसपास के गांवों और शहरों के लोग हैं। छात्र प्रतिदिन पढ़ाई के लिए इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। संगठन ने मांग की है कि स्थानीय सीजी-10 नंबर वाले वाहनों को विशेष छूट दी जाए और छात्रों के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाए। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

संगठन ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक उपचार, हेल्पलाइन नंबर, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर प्रशासन और एनएचएआई के समक्ष कमियों को उठाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, क्षेत्रीय प्रभारी एवं पार्षद कृष्णा साहू सहित कई छात्र नेता, जनप्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने स्थानीय लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post