अयोध्या का पंडित बनकर 2.5 लाख की ठगी करने वाला आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, एक फरार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। व्यापार विहार स्थित गल्ला किराना व्यापारी से खुद को अयोध्या का पंडित बताकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्ग से गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और ठगी के कई मामले दर्ज होना भी सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जनकराम साहू (57 वर्ष), निवासी ग्राम रोगदा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा, 12 जून 2026 को व्यापार विहार बिलासपुर गल्ला किराना सामान खरीदने के लिए नकदी से भरा बैग लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को अयोध्या का पंडित बताते हुए उन्हें अमीर बनाने का झांसा दिया और करीब 2.5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना तारबाहर में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामला गंभीर होने पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश में तारबाहर थाना प्रभारी एवं एसीसीयू टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हैदर अली अंसारी (60 वर्ष), निवासी केला बाड़ी जिला दुर्ग को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी एवं ठगी के कई मामले दर्ज होना पाया गया। वहीं मामले का दूसरा आरोपी वासिम खान निवासी केला बाड़ी जिला दुर्ग फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, आरक्षक नुरूल कादिर एवं राजेश श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post