नगर निगम कर्मचारी पर रिश्वत और धोखाधड़ी का आरोप, जमीन नक्शा पास कराने के नाम पर ₹50 हजार लेने की शिकायत

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। नगर निगम बिलासपुर के एक कर्मचारी पर जमीन का नक्शा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। सरकंडा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता कृष्णा सोनी ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया है कि अशोक नगर स्थित रघु विहार कॉलोनी में स्थित उनकी जमीन का नक्शा पास कराने के लिए नगर निगम नियमों के तहत खाली भूमि का टैक्स जमा करना जरूरी बताया गया। इसी सिलसिले में वे जोन क्रमांक-8 के जोन प्रभारी कर्मचारी अवनीश केशरी के संपर्क में आए।








आवेदन के अनुसार कर्मचारी द्वारा नक्शा पास कराने के नाम पर करीब 50 हजार रुपये की मांग की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने राशि देने का दावा किया है। आरोप है कि इसके बाद केवल 24,266 रुपये की टैक्स रसीद दी गई, जबकि शेष रकम वापस नहीं की गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में उन्हें प्रधानमंत्री योजना के तहत मकान बनवाने और तीन लाख रुपये दिलाने का भी आश्वासन दिया गया, लेकिन योजना की शर्तें पता चलने पर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद शेष लगभग 25,700 रुपये वापस मांगने पर उन्हें लगातार टालमटोल किया गया।

आरोप है कि बाद में केवल 5 हजार रुपये लौटाने की बात कही गई, जिसे शिकायतकर्ता ने लेने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं आवेदन के साथ नगर निगम द्वारा जारी 24,266 रुपये की संपत्ति कर रसीद भी संलग्न की गई है। मामले में प्रशासन की ओर से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post