NTPC सीपत के राखड़ बांध से जल रिसाव पर किसानों में नाराजगी, 17 वर्षों से फसल नुकसान का आरोप

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सीपत क्षेत्र स्थित एनटीपीसी के राखड़ बांध से लगातार हो रहे जल रिसाव को लेकर प्रभावित किसानों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के बैनर तले किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से हो रहे फसल नुकसान की भरपाई और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

किसानों का आरोप है कि एनटीपीसी सीपत के राखड़ बांध नंबर-3 से वर्ष 2007 से लगातार जल रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। किसानों के अनुसार इस समस्या के कारण उनकी फसलें लगातार खराब हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में किसानों ने बताया कि वे वर्ष 2009 से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उचित राहत नहीं मिल पाई है। उनका कहना है कि खेती और सब्जी उत्पादन उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन जलभराव और भूमि क्षति के चलते कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।

प्रभावित किसानों के अनुसार करीब 5.34 एकड़ भूमि इस समस्या से प्रभावित हुई है। किसानों ने मांग की है कि वर्ष 2009 से अब तक हुए फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में जल रिसाव रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएं।

इस मामले को लेकर पूर्व में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा भी संबंधित विभागों को पत्र लिखकर किसानों की समस्या पर जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था। पत्र में उल्लेख किया गया था कि सीपत क्षेत्र के आठ गांवों के सैकड़ों किसान इस समस्या से प्रभावित हैं तथा लगभग 500 एकड़ भूमि पर खेती प्रभावित हो रही है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं जिला प्रशासन ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post