अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, हजारों प्रतिभागियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा "एसईसीएल योग महोत्सव 2026" के अंतर्गत वसंत क्लब, वसंत विहार कॉलोनी में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आधारित इस आयोजन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) दारला सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।





योग प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मकुमारी गायत्री देवी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया।

आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित योग सत्र में योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।







कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति की शपथ भी ली। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय के साथ-साथ सभी क्षेत्रों और इकाइयों में भी योग संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post