Social Activity BSP
घटना के बाद आरोपी स्वयं भी गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना लाए जाने के बाद आरोपी का व्यवहार असामान्य पाया गया। पूछताछ के दौरान भी वह सामान्य रूप से जवाब नहीं दे रहा था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस जांच में आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। मामले में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 588/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 एवं 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆





.jpeg)

