एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के तहत महिलाओं ने किया विशेष योगाभ्यास

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत शनिवार को बिलासपुर स्थित वसंत क्लब में महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।

इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन सहित उपाध्यक्ष श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र तथा मंडल की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपायों की जानकारी प्राप्त की।


योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक सुश्री अंशुल सैनी ने किया। उनके मार्गदर्शन में महिलाओं ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को समझा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" को केंद्र में रखते हुए योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

एसईसीएल द्वारा योग महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में वसंत क्लब में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post