तिफरा ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर के तिफरा ओवरब्रिज पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक से तिफरा ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन से टकरा गई।










दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post