Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में रविवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। गांव के निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (35 वर्ष) की उनके घर की छत पर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव, स्वर्गीय सारधा भार्गव के पुत्र थे तथा नीम चौक, अकलतरी के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी ईंट और धारदार हंसिया बरामद हुआ है। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि इन्हीं हथियारों से हमला कर हत्या की गई।
पुलिस ने मामले में अमित कुमार सोनवानी (19 वर्ष), पिता सुरेश सोनवानी एवं सुधीर सोनवानी (26 वर्ष), पिता दिलेश सोनवानी, दोनों निवासी अकलतरी, को हिरासत में लिया है।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि घटना के समय वे नशे की हालत में थे। उनका कहना है कि मृतक द्वारा उनके घर के सामने गाली-गलौज किए जाने से विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी अत्यधिक नशे में हैं, इसलिए होश में आने के बाद घटना के वास्तविक कारणों और अन्य पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
फिलहाल रतनपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना के क्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆





.jpeg)

